कोरोना : गरीब रथ और दूरंतो समेत 10 जोड़ी ट्रेनें एक अप्रैल तक रद

कोरोना : गरीब रथ और दूरंतो समेत 10 जोड़ी ट्रेनें एक अप्रैल तक रद


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और यात्रियों की घटती संख्या के कारण लगातार ट्रेनों को बंद किया जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी और चंदौली के पीडीडीयूनगर (मुगलसराय) से गुजरने वाली 19 ट्रेनों को एक अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इनमें कई ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों से गुजने वाली हैं। वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली गरीब रथ और नई दिल्ली भुवनेश्वर के बीच चलने वाली दूरंतों भी शामिल है। 


यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त : 
ट्रेन नंबर---- -----नाम------------ दिनांक 

12281-- भुवनेश्वर-नईदिल्ली ----25 मार्च 
12282---नईदिल्ली-भुवनेश्वर ---26 मार्च 
12831---धनबाद-भुवनेश्वर ---21, 23, 25, 28 30 मार्च व एक अप्रैल, 
12832 --भुवनेश्वर-धनबाद --20, 22, 24, 27, 29 व 31 मार्च
12331 --धनबाद-पटना ---- 20 व 31 मार्च 
13332---पटना-धनबाद -----20 व 31 मार्च 
15619 --ज्ञानपुर रोड-कामाख्या ---24 व 31 मार्च
15620 --कामाख्या-ज्ञानपुर रोड ---23 व 30 मार्च 
15705-- कटिहार-दिल्ली -------23, 26 व 30 मार्च 
15705---दिल्ली-कटिहार ------20 व 31 मार्च 
15713 --कटिहार-पटना ----- 20 से 31 तक 
15714 ---पटना-कटिहार---- 20 से 31 मार्च 
15941 ----झाझा-डिब्रूगढ़ -----27 मार्च 
15942 ----डिब्रूगढ़-झाझा ----26 मार्च 
15955--- डिब्रूगढ़-दिल्ली ----20 से 31 मार्च 
15956 ---दिल्ली-डिब्रूगढ़ ----23 मार्च से एक अप्रैल
18633 ---पटना-रांची ------31 व 28 मार्च 
82355 --पटना सीएसटी ---- 22, 25 व 29 मार्च 
82356 ---सीएसटी -पटना ----20, 24, 27 व 31 मार्च